फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By Elections: The noise of campaigning for the by-elections will stop today

UP By Elections : आज थम जाएगा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

Sat, 03 Dec 2022 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 06:16 AM IST
सार

UP By Elections: उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी और रामपुर में चुनावी सभा कर सपा पर हमला बोला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।

विज्ञापन
UP By Elections: The noise of campaigning for the by-elections will stop today
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी और रामपुर में चुनावी सभा कर सपा पर हमला बोला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।

विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। तीनों क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार हो सकेगा। शुक्रवार को मैनपुरी में एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभालते हुए सपा पर हमला बोला। वहीं दूसरे छोर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने परिवारवाद के खिलाफ पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खतौली में पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के लिए घर घर प्रचार किया। भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने खतौली में पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार किया। सीएम योगी ने रामपुर में सभा कर आकाश सक्सेना को जिताने की अपील की। वहीं सपा के पूर्व विधायक आजम खान पर भी हमला बोला। उधर, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी सपा प्रत्याशी असीम रजा के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 फतह के लिए सपा के दुर्ग ध्वस्त करने में जुटी भाजपा
लोकसभा चुनाव-2024 फतह करने के लिए भाजपा यूपी में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सभी मजबूत दुर्ग ध्वस्त करने में जुटी है। अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा मैनपुरी, रामपुर और खतौली के उप चुनाव में विजय पताका फहराकर जनता में बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए सपा भी कोई कसर नहीं छोड़़ रही है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी का मजबूत दुर्ग बचाने के लिए न सिर्फ रूठे चाचा को मनाने में सफर रहे बल्कि जनता से भावनात्मक रिश्ता भी कायम कर रहे हैं।

रामपुर में आजम के परिवार से बाहर का प्रत्याशी
सपा के अभेद्य दुर्ग रामपुर में वर्षों बाद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। भाजपा ने इस गढ़ को भेदने के लिए पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पक्ष में राष्ट्रवाद के मुद्दे को हवा दी है। मुस्लिम वोट साधने के लिए पूर्व कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली (नवेद मियां) का समर्थन हासिल किया है। आजम के सभी सिपहसालार एक एक कर भाजपाई हो रहे हैं। रामपुर लोकसभा उप चुनाव में परचम फहरा चुकी भाजपा विधानसभा उपचुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त है। भाजपा ने यहां बूथ प्रबंधन से लेकर मतदान केंद्र तक अपनी लंबी टीम तैनात की है।


खतौली सीट बरकरार रखने के लिए झोंकी ताकत
खतौली विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां राष्ट्रवाद का रंग देने के लिए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा समर्थित रालोद प्रत्याशी मदन भैया के खिलाफ कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया गया है। भाजपा यहां फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उप चुनाव में जनता के बीच कोई गलत संदेश जनता न जाए इसके चलते सपाई हुए पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी की दोबारा ज्वाइनिंग टाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed