पहली बार मुसलमानों के लिए चुनाव आयोग ने दी यह सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम बहुल इलाकों में अब उर्दू में भी मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे के 22 जिलों की 46 विधानसभा सीटें, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी से अधिक है, की मतदाता सूचियां उर्दू में भी प्रकाशित करने का निर्णय किया है। इन सीटों का ड्राफ्ट रोल तैयार करवा लिया गया है। मतदाता सूची संशोधन के बाद इसे फाइनल कर दिया जाएगा।
यूं तो आयोग हर चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाता सूचियां उर्दू में प्रकाशित करवाता रहा है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम होती थी। इस वजह से कई मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदी में ही मतदाता सूचियां पहुंच जाती थीं। इससे उर्दू भाषियों को काफी दिक्कत होती थी।
इसे देखते हुए पिछले दिनों चुनाव आयोग से उर्दू में मतदाता सूचियां प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया था। इस पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने 20 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों की मतदाता सूचियां उर्दू में भी प्रकाशित करने के निर्देश दिए।
इसके तहत बिजनौर जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों तथा मुरादाबाद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां उर्दू में प्रकाशित होंगी। संभल के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अधिक होने के कारण वहां भी उर्दू में मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।
इन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक है मुस्लिम आबादी
जिला--विधानसभा क्षेत्र
सहारनपुर--सहारनपुर नगर, सहारनपुर व गंगोह
शामली--कैराना
मुजफ्फरनगर--मुजफ्फरनगर
बिजनौर--नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, बिजनौर, चांदपुर व नूरपुर
मुरादाबाद--ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी व बिलारी
संभल--चंदौसी, असमोली व संभल
रामपुर--स्वार, चमरौआ व रामपुर
अमरोहा--नागावां सादात व अमरोहा
मेरठ--मेरठ कैंट, मेरठ व मेरठ दक्षिण
इन क्षेत्रों में भी मतदाता सूची उर्दू में
हापुड़--गढ़मुक्तेश्वर
अलीगढ़--कोल व अलीगढ़
फीरोजाबाद--फीरोजाबाद
बदायूं--बदायूं
बरेली--बरेली व बरेली कैंट
पीलीभीत--पीलीभीत
शाहजहांपुर--शाहजहांपुर
लखनऊ--लखनऊ पश्चिम व लखनऊ मध्य
कानपुर नगर--सीसामऊ व आर्यनगर
अंबेडकरनगर--टांडा
बहराइच--बहराइच
मऊ--मऊ
संतकबीरनगर--खलीलाबाद