{"_id":"61bdc9724b235f205d390b27","slug":"voter-card-of-new-voters-will-be-send-to-home-till-20-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: 20 जनवरी के बाद घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: 20 जनवरी के बाद घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया आवेदन
Sat, 18 Dec 2021 05:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:13 PM IST
सार
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लखनऊ के एक लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब सत्यापन के बाद ऑनलाइन फीडिंग का काम चल रहा है। गड़बड़ी वाले का नाम नहीं जुड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने वालों का मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड 20 जनवरी के बाद स्पीड पोस्ट से घर पहुंचेगा। अभी ऑफलाइन जमा आवेदन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग चल रही है। नया मतदाता बनने के लिए एक लाख 684 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें सर्वाधिक 19,271 आवेदक सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
अफसरों के अनुसार, जिसकी सूचना गलत होगी, उसके आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जाएगा। बाकी नए आवेदकों का नाम सूची में जुड़ जाएगा। साथ ही मतदाता पहचान पत्र आयोग के स्तर से तैयार होकर स्पीड पोस्ट से घर-घर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने वालों के भी कार्ड डाक से ही भेजे जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के अनुसार, डाक से ही पहचान पत्र पहुंचेगा। फिर भी यदि कोई दिक्कत रहती है तो क्षेत्र के बीएलओ से लोग मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रवार वोटर बनने के लिए आए आवेदन
सरोजनीनगर- 19271, बख्शी का तालाब- 15778, मोहनलालगंज- 13435, मलिहाबाद-10011, लखनऊ पश्चिम- 9717, लखनऊ उत्तर - 9617, लखनऊ कैंट-8627, लखनऊ पूर्व- 8820, लखनऊ मध्य- 5408।