फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vote for lucknow to make smart city

अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं तो यहां करें वोट...

Thu, 19 Nov 2015 03:31 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
vote for lucknow to make smart city

राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम और कंसल्टेंट डाटा वर्ल्ड अब वोटिंग में पिछड़ रहे हैं। शहर के लोगों के वोट नहीं करने की वजह से लखनऊ छोटे-छोटे शहरों से भी पीछे है। ऐसे में सहारनपुर, इंदौर और अलीगढ़ जैसे शहर लखनऊ से आगे निकल चुके हैं।

विज्ञापन


जहां वोट नहीं हो पाना नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। वहीं स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट भी इन सात दिनों में नगर निगम को बनानी है।
विज्ञापन


लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनने का सपना देख रहे लोग वोट करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक जहां सहारनपुर में वोट करने वालों की संख्या 20,000 के ऊपर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ में वोट करने वालों की संख्या सैकड़ा भी अभी पार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ जैसे एक तिहाई आबादी वाले शहर में भी वोट करने वालों की संख्या में करीब 15,000 से ऊपर है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के पहले चरण में टॉप-20 की सूची में लखनऊ का नाम शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

वोट ही बनाएगा स्मार्ट सिटी

vote for lucknow to make smart city

कंसल्टेंट नितिन मिश्र का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पहली ही शर्त नागरिकों की सहभागिता है। ऐसे में वोट की संख्या से लखनऊ केअंक तय होंगे। अगर वोट में हम कम रहे तो संभव है कि लखनऊ स्मार्ट सिटी के पहले चरण में चयनित ही नहीं हो पाए।

देरी से कंसल्टेंट का चयन होना, लखनऊ  को स्मार्ट सिटी बनाने पर भारी पड़ सकता है। कंपनी के प्रतिनिधि अभी तक सरकारी विभागों से अपनी बैठकों को खत्म भी नहीं कर पाए हैं। वहीं 25 नवंबर तक का समय ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कंपनी के पास है।

वोट कराने में पिछड़ा नगर निगम और कंसल्टेंट अब शहर के स्कूल कॉलेज और साइंस सिटी जैसे संस्थानों से संपर्क कर रहा है। इनसे अपील की जा रही है कि छात्रों, स्टाफ, दर्शकों से वोट कराया जाए। इसके लिए एक अपील भी इन संस्थानों में नगर निगम की तरफ से जारी की जाएगी।

ऐसे करें वोट

- माई जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर एकाउंट बनाएं
- एकाउंट में लॉग इन कर पोल विकल्प चुनें
- यहां लखनऊ सर्च करने पर दो वोटिंग फॉर्म मिलेंगे।
- एक के बाद एक दोनों में वोट करें।
- डिस्कस बटन पर क्लिक कर लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का सुझाव भी दिया जा सकता है।

25 नवंबर तक का समय वोटिंग के लिए है। ऐसे में सात दिन में जितना वोट लखनऊ से मिलेगा, उतना ही अधिक अंक लखनऊ शहर को स्मार्ट सिटी के चैलेंज राउंड-2 में मिलेगा। मेरी लोगों से अपील है कि अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट करें।
 पीके श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed