फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vk Srivastava becomes member of up electricity regulatory commission

वी.के. श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश नियामक आयोग के सदस्य

Wed, 27 Nov 2019 10:53 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Vk Srivastava becomes member of up electricity regulatory commission
विनोद कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त जिला जज विनोद कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग का सदस्य (विधि) नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार ने विनोद कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


नियामक आयोग के सदस्य एस.के. अग्रवाल बीती एक जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद आयोग में एक ही सदस्य के.के. शर्मा रह गए थे। सदस्य का दूसरा पद खाली चल रहा था। अभी तक आयोग में सदस्य के रूप में तकनीकी व वित्तीय मामलों के जानकारों की ही नियुक्ति की जाती थी। 
विज्ञापन


अर्ध न्यायिक संस्था होने के नाते राज्य विद्युत नियामक आयोगों में सदस्य के पद पर न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में यायिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अप्रैल 2018 को विद्युत नियामक आयोगों में सदस्य के पद पर न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के अनुपालन में आयोग में सदस्य के जुलाई में रिक्त हुए पद पर सरकार ने सेवानिवृत्त जिला जज विनोद कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति की है। विनोद कुमार श्रीवास्तव 1987 में न्यायिक सेवा में आए थे। वह रायबरेली, गोरखपुर व कानपुर नगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed