फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VK singh must be sent to jail said mayawati

'गिरी मानसिकता के वीके सिंह को भेजा जाए जेल'

Fri, 23 Oct 2015 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Oct 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
VK singh must be sent to jail said mayawati

लखनऊ मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह पर जमकर गुस्सा निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिरी मानसिकता वाले वीके सिंह को तुरंत मंत्री मंडल से बर्खास्त करें और उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजें।

बता दें कि जनरल वीके सिंह ने बीते दिनों कहा था कि अगर कोई कुत्ते को पत्थर मार दे तो उसके लिए सरकार कैसे ज़िम्मेदार है? वीके सिंह ने ये बयान फरीदाबाद में दो दलित बच्चों को जलाकर मार देने के बाद किए गए सवाल के बाद दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जो कुछ हुआ वो प्रशासन की नाकामी का नतीजा है और सरकार उसके बाद आती है। ये विवादित बयान देने के बाद वीके सिंह विरोधियों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने बयान पर जताया गुस्सा

VK singh must be sent to jail said mayawati
हालांकि उन्होंने इस मामले पर वीके सिंह ने सफाई भी दी है। उन्होंने ट्वीट क‌िया क‌ि उनके बयान के मकसद फरीदाबाद
घटना के साथ तुलना करने को लेकर नहीं था।

शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने वीके सिंह के इसी बयान पर घोर आपत्ति जताई और उन्हें जेल भेजने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगर इस बात को तुरंत संज्ञान में लेकर वीके सिंह को बर्खास्त कर देते तो मुझे यहां प्रेसकॉन्फ्रेस ही न बुलानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed