फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vande Bharat coaching complex

Lucknow News: वंदे भारत का कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार, निरीक्षण बारम्बार, उद्घाटन का इंतजार

Wed, 07 Oct 2026 05:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
vande Bharat coaching complex
वंदे भारत का कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार, निरीक्षण बारम्बार, उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन का मामला

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार हो चुका है। डीआरएम से लेकर रेलवे बोर्ड सदस्य तक कई चरणों में काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन उद्घाटन नहीं हो सका है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार किया गया। इसे कैबवे जाने पर बाएं हाथ पर बने मालगोदामों की जगह बनाया गया। इन पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। खास बात यह है कि इस काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण हाल ही में रेलवे बोर्ड महानिदेशक सेफ्टी हितेंद्र मल्होत्रा ने किया। उन्होंने मेंटीनेंस आदि से जुड़ी जानकारियां आदि हासिल की। जबकि इससे पूर्व डीआरएम सुनील कुमार वर्मा कई बार काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। इसका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा बारम्बार किया जा रहा है, लेकिन काॅम्प्लेक्स के उद्घाटन को लेकर अभी तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है। इस बाबत सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता का कहना है कि वंदे भारत कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


चुनाव के इंतजार में अधिकारी
उत्तर रेलवे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वंदे भारत कोचिंग काॅम्प्लेक्स ही नहीं, बल्कि उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अमृत भारत स्टेशनों को चुनावी साैगात दी जाएगी। इसके लिए स्टेशनों पर निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। चुनाव नजदीक आने पर इन्हें जनता को सुपुर्द किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed