{"_id":"6124d9e801839273eb65aef9","slug":"virtual-programme-of-ghar-ghar-kanha","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर कान्हा: इस बार वर्चुअल मंच पर मोहेगी कान्हा की अदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर कान्हा: इस बार वर्चुअल मंच पर मोहेगी कान्हा की अदाएं
Tue, 24 Aug 2021 05:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:07 PM IST
सार
प्रतियोगिता में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। गूगल मीट के जरिए 29 अगस्त को होने वाले मुख्य आयोजन में वर्चुअल मंच पर मौजूद निर्णायक शीर्ष 10 विजेताओं को चुनेंगे, जिन्हें बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
घर घर कान्हा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘घर-घर कान्हा’ का आयोजन इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के चलते वर्चुअल मंच पर किया जा रहा है। अपने अन्य आयोजनों की तरह ही यह भी अपने तरह का एक अनूठा आयोजन होगा। इसके लिए पंजीकरण 24 से 26 अगस्त तक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। गूगल मीट के जरिए 29 अगस्त को होने वाले मुख्य आयोजन में वर्चुअल मंच पर मौजूद निर्णायक शीर्ष 10 विजेताओं को चुनेंगे, जिन्हें बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा। चूंकि आयोजन पहली बार ऑनलाइन किया जा रहा है, इसलिए इसमें हिस्सा लेने वाले नीचे दिए गए नियमों को सावधानीपूर्वक पढ़ लें।
विज्ञापन
- इच्छुक आवेदक अमर उजाला के 7617566164 व्हाट्सएप नंबर पर बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर और पता लिख कर विस्तृत जानकारी 26 अगस्त शाम 5 बजे तक भेजें।
विज्ञापन
- 27 अगस्त को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल किए जाने वाले प्रतिभागियों को फोन करके एक नंबर और लिंक अलॉट किया जाएगा।
- मुख्य आयोजन वाले दिन अपने बच्चे को कान्हा के रूप में तैयार कर ऑनलाइन ही निर्णायकों के सामने उनकी प्रस्तुति देनी होगी।
- ऑनलाइन प्रस्तुति से पहले बच्चे को तैयार कर उसका फोटो खींच लें और वही फोटो ऊपर दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करें और दी गई मेल lko-cityreporter@lko.amarujala.com पर मेल करनी होगी।
- हर प्रतिभागी के पास 2-3 मिनट का समय होगा।
- मुख्य आयोजन से एक दिन पहले प्रतिभागियों का एक ट्रॉयल कराया जाएगा।
- परिणाम की घोषणा 29 अगस्त को ही की जाएगी।