फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Virat Kohli arrives in the city amid tight security; will practice with the team tomorrow

Lucknow News: कड़ी सुरक्षा के बीच विराट पहुंचे शहर, कल टीम संग करेंगे अभ्यास

Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli arrives in the city amid tight security; will practice with the team tomorrow
लखनऊ। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाड़ी एक-एक करके लखनऊ पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसमें दिग्गज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और हेड कोच एंडी फ्लावर सोमवार शाम को शहर आ गए। खासताैर पर विराट कोहली को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम के अन्य खिलाड़ियों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को बंगलूरू का अभ्यास सत्र प्रस्तावित है। सात मई को होने वाले इस मुकाबले के लिए मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी मंगलवार शाम तक लखनऊ पहुंचेंगे। टीम के खिलाड़ी बुधवार शाम को इकाना स्टेडियम में बंगलूरू के साथ संयुक्त अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन


अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। विराट कोहली (नौ मैच में 379 रन) की अगुवाई में देवदत्त पडिक्कल (नौ मैच में 282) और कप्तान रजत पाटीदार (नौ मैच में 257 रन) ने शानदार खेल दिखाया है, जबकि गेंदबाजी में शीर्ष पर काबिज भुवनेश्वर कुमार (नौ मैच में 17 विकेट) ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा है। लखनऊ और बंगलूरू के बीच बीते 15 अप्रैल को बंगलूरू में मैच खेला गया था। इस मुकाबले में बंगलूरू ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले के लिए 40 हजार टिकटें बिकीं
50 हजार दर्शक क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री अंतिम चरण पर है। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तक तकरीबन 40 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। इस संख्या में अगर कॉप्लीमेंट्री पास को जोड़ दिया जाए तो बृहस्पतिवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम दर्शकों से पटा नजर आएगा। लखनऊ के आईपीएल सत्र में यह पहला हाउसफुल शो होगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली होंगे और उन्हें लखनवी दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स को अपने घरेलू मैदान में समर्थन मिलना मुश्किल होगा और मैदान विराट की जर्सी पहने प्रशसंकों से भरा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed