फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vipraj, Zeeshan, Sandhya, and Chandni to receive the Cricketer of the Year award.

Lucknow News: विप्रज, जीशान, संध्या और चांदनी को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Fri, 10 Jul 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vipraj, Zeeshan, Sandhya, and Chandni to receive the Cricketer of the Year award.
विप्रज निगम
लखनऊ। बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय का परिसर 26 जुलाई को शहर के पूर्व और वर्तमान दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और क्रिकेट प्रशासकों के जमावड़े का साक्षी बनेगा। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के वार्षिक समारोह व डॉ. अखिलेश दास सम्मान समारोह में घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और इंडिया-ए तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके खिलाड़ियों के साथ लीग विजेता क्लबों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के विप्रज निगम और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे जीशान अंसारी के अलावा संध्या छेत्री और चांदनी शर्मा प्रमुख आकर्षण होंगी। साथ ही लीग विजेता व उपविजेता टीमों के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को चेक भी प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी सीएएल के सचिव केएम खान ने दी।
विज्ञापन

समारोह में विप्रज निगम को 2024-25 और जीशान अंसारी को 2025-26 का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा संध्या छेत्री को 2025-26 और चांदनी शर्मा को 2024-25 महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके आरपी सिंह को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग के ए, बी और सी डिवीजन के विजेता-उपविजेता क्लबों के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब के रिजुल पटेल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एनईआर के शिवम दीक्षित और प्लेयर ऑफ द सीरीज यूपी टिंबर के करन सिंह को चेक और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। वहीं 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और टीमों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा सोनू पांडेय, संकल्प सिंह, अरविंद सिंह और यश साहनी समेत 11 क्रिकेट कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान, पूर्व रणजी क्रिकेटर व पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, अमरीश गौतम, सौरभ शुक्ला और शहनवाज बख्तियार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाएंगे। क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले पूर्व खिलाड़ी, प्रशिक्षक और क्रिकेट प्रशासक भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed