{"_id":"5e6c69978ebc3ea7eb38590a","slug":"violence-in-up-police-impose-gangster-on-27-violent-protesters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए हिंसा: 27 हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गैंगस्टर, पुलिस चौकी जलाने, पथराव व फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए हिंसा: 27 हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गैंगस्टर, पुलिस चौकी जलाने, पथराव व फायरिंग का आरोप
Sat, 14 Mar 2020 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Citizenship law violence
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की ठाकुरगंज की सतखंडा पुलिस चौकी और आधा दर्जन बाइक जलाने वाले 27 हिंसक प्रदर्शनकारियों पर शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर लगाया। इनके खिलाफ हिंसा करने, चौकी व सार्वजनिक संपत्ति जलाने, पुलिस पर पथराव व फायरिंग के नौ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
इनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सीएए के विरोध में 19 दिसंबर को ठाकुरगंज के सतखंडा, हुसैनाबाद इलाके में हजारों लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस दौरान सतखंडा पुलिस चौकी में आग लगा दी गई थी।
पास में खड़ी पुलिस व मीडियाकर्मियों के दोपहिया वाहन आग के हवाले कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ा तो उन पर पथराव भी किया। हुसैनाबाद की गलियों में घुसने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद नौ केस दर्ज कर 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी व शिनाख्त सीसीटीवी, पुलिस की वीडियोग्राफी व समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरों के आधार पर हुई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

Trending Videos
पुलिस कमिश्नर ने लगाई कार्रवाई पर मुहर
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि गिरफ्तार 27 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई को प्रस्ताव बनाया। ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने मो. ताहिर को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्वकर्ता बताया।
इसके अलावा गुड्डू, मो. युसुफ, नदीम, मो. हसन, मो. तारिक, मो. अनस, मो. खलीक, मोहसिन, इमरान, असलम, इकलाख, मो. आलम, साहिल, अली तारिक उर्फ रिजवान, मो. बिलाल, इरशाद, इमरान, नयाब उर्फ रफत अली, अयाज अली, मो. सलमान, अल्लू उर्फ वारिस, मुख्तार उर्फ कल्लू, अब्दुल बसर, इरशाद, रेहान और मो. अनस शामिल थे।
इनके खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आदेश दिया।