फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   violence in Prime Minister Housing Scheme construction site at lucknow

प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य रोकने के लिए बवाल, जेई को पीटा, बाइक फूंकी, पुलिस पर पथराव

Fri, 01 Feb 2019 11:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Feb 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
violence in Prime Minister Housing Scheme construction site at lucknow
किसानों द्वारा फूंकी गई बाइक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई इलाके में अवध बिहार योजना के सेवईं गांव के पास प्रधानमंत्री आवास का निमार्ण कार्य रोकने को सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को उपद्रव कर दिया। निर्माण करा रहे जूनियर इंजीनियर व मजदूरों पीटकर लहूलुहान कर भगा दिया। 
विज्ञापन


वहीं निर्माण स्थल पर खड़ी बाइक में आग लगा दी। यही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव भी किया। देर शाम को अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के मुताबिक अवध बिहार योजना के तहत सेवईं गांव में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब 200 किसान निर्माण स्थल पर पहुंचे और निर्माण हुए हिस्सों में तोड़फोड़ करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने विरोध किया तो उन्हें पीटकर भगा दिया। जानकारी पर पहुंचे ठेकेदार रंजीत यादव और जूनियर इंजीनियर जयनाथ मिश्रा को भी लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक बाइक में आग लगा दी।
 

जान बचाने को पीछे हटी पुलिस

ग्रामीणों ने बवाल की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। चौकी प्रभारी राजू सिंह तीन चार सिपाहियों के साथ पहुंचे तो किसानों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे पुलिस टीम को जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। 

इस बीच सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कैंट चक्रेश मिश्रा आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रव करने वाले किसानों को खदेड़ा। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन दिन से चल रही थी खींचतान
प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य को लेकर किसान यूनियन और आवास विकास परिषद के बीच कई दिनों से खींचतान चल रही थी। तीन दिन पहले निर्माण स्थल पर कार्य रुकवाने किसान नेता राकेश यादव कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे। मजदूरों को भगा दिया था। 

इस पर अधिशासी अभियंता एके निगम ने राकेश यादव व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक सैकड़ों किसानों ने निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया।
 

14 नामजद, 150 अज्ञात पर केस

सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चक्रेश मिश्रा के मुताबिक परिषद के अधिशासी अभियंता एके निगम की तहरीर पर 14 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में मुजाहिद, संजय यादव, धीरू, संतराम, राकेश कुमार, कृपाशंकर, दयाचंद्र, रामाश्रय, जगदीश, माता प्रसाद, दानिश, सालिग्राम, प्रदीप शामिल हैं। इनमें माता प्रसाद, दानिश, सालिग्राम, प्रदीप व मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed