{"_id":"58fa3e834f1c1be6398b4c8e","slug":"vinod-kumar-shahi-becomes-additional-advocate-general-of-up-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद कुमार शाही बने यूपी सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद कुमार शाही बने यूपी सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Apr 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार शाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने शुक्रवार को विनोद कुमार शाही को प्रदेश सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसके पहले यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी और विनोद कांत को अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
शुक्रवार को विशेष सचिव न्याय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कुल पांच अपर महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है, जिसमें तीन लखनऊ खंडपीठ के लिए तथा दो इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए हैं।
अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह वर्ष 1993 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। नीरज वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय और चांसलर ऑफ स्टेट यूनिवर्सिटीज के स्थायी अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वह झांसी विकास प्राधिकरण और राजकीय निर्माण निगम के भी स्थायी अधिवक्ता हैं।