फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vinay katiyar says gandhi family is descendants of firoz not Mahatma Gandhi.

बापू का नहीं फिरोज का वंशज है गांधी परिवार: भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार

Fri, 03 Jan 2020 07:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
vinay katiyar says gandhi family is descendants of firoz not Mahatma Gandhi.
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को कांग्रेस परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ के नहीं यह सभी फिरोज के वंशज हैं। इन्हें गांधी के पहले फिरोज लिखना चाहिए। प्रियंका गांधी के भगवा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कहा कि भगवा पर कमेंट करने से पहले प्रियंका गांधी अपने नाम के आगे फिरोज लिखना शुरू कर दें। गांधी शब्द को तो वह उधार में लेकर इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से अपने आवास पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा के बारे में बयानबाजी कर रही हैं लेकिन उनका राजनीतिक ज्ञान अभी पूरा नहीं हुआ है। गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही हैं। प्रियंका गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी सब फिरोज से जुड़े हैं, इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएए से मुस्लिम समुदाय के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। इसमें देश से बाहर हटाने का कोई प्रावधान नहीं है, यह सिर्फ जो बाहर से भारत में आएंगे, उनको नागरिकता देने का कानून है। प्रदेश में एनआरसी और सीएएए के विरोध में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर कहा कि जिन्होंने बसों में तोड़फोड़ की और घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है, उन सब से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह बन जाएगा राममंदिर ट्रस्ट

पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद राममंदिर निर्माण की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन शुरू हो गया है, जनवरी में ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

ट्रस्ट में कितने ब्यूरोक्रेट रहेंगे, इस पर विचार हो सकता है। इस ट्रस्ट में संत के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है। इस पर मंथन किया जा रहा है। कहा कि विश्व हिंदू परिषद का राममंदिर का मॉडल भी भव्य है, चूंकि अपने पास जगह बहुत है इसलिए राममंदिर को और भव्य बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed