फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Shahnawaz dragged young woman car befriended posing Hindu pressurin

यूपी: युवती को कार से घसीटता ले गया शहनवाज, खुद को हिंदू बताकर की थी दोस्ती; धर्मांतरण का बना रहा था दबाव

Wed, 16 Sep 2026 08:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 16 Sep 2026 08:59 PM IST
सार

लखनऊ में एक युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और धर्मांतरण का दबाव बनाया। दूसरी महिला के साथ देखकर विरोध करने पर आरोपी ने कार से युवती को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
UP Shahnawaz dragged young woman car befriended posing Hindu pressurin
गर्लफ्रेंड को कार से कुचला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को हिंदू बताकर शहनवाज ने हरदोई निवासी युवती से दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर युवती का यौन शोषण किया। युवती ने बुधवार सुबह शहनवाज को दूसरी महिला के साथ देखकर विरोध किया। इसपर आरोपी ने युवती को कार से कुचलने की कोशिश की और भाग निकला। पुलिस ने बिल्डिंग बनाने का काम करने वाले शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि दुबग्गा के अंधे की चौकी के पास रहने वाले शहनवाज से उसकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। शहनवाज ने अपना परिचय यश ठाकुर के रूप में दिया था। आरोपी युवती पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने धर्मांतरण से इंकार कर दिया था। गोमतीनगर में रहने वाली युवती के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार पर चाय पीने गई थी। युवती के साथ उसकी छोटी बहन व बुआ भी थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच शहनवाज अपने दोस्त दानिश के साथ वहां पहुंचा। कार में दो अन्य युवतियां भी थीं। युवतियों के साथ शहनवाज को देखकर पीड़िता ने विरोध किया। इसपर शहनवाज ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता पर कार चढ़ा दी। खुद को बचाने के लिए पीड़िता कार के बोनट पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवती को बोनट पर टांग कर 100 मीटर तक घुमाता रहा। युवती कार का वायपर पकड़ कर खुद को बचाती रही। इसी बीच आरोपी ने ब्रेक लगा दी, जिससे युवती नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की। हमले में युवती बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने युवती को सड़क से उठाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह युवती को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया।

वायरल हुआ वीडियो तो सक्रिय हुई पुलिस

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। थोड़ी ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कार का नंबर भी था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली। युवती का आरोप है कि दानिश ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और शहनवाज को उसपर कार चढ़ाने के लिए उकसाया था। पुलिस दानिश की तलाश में दबिश दे रही है।

 

 

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि यह मामला हिट एंड रन का नहीं है बल्कि धर्मांतरण से जुड़ा है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की कार भी जब्त की जा चुकी है। दानिश की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। तहरीर में युवती ने धर्मांतरण का जिक्र नहीं किया है। युवती का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed