{"_id":"64ac4811492f8b210706bc3a","slug":"villagers-will-come-out-of-the-concrete-bridge-instead-of-wooden-raebareli-news-c-101-1-slko1032-665-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लकड़ी की जगह अब पक्के पुल से निकलेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लकड़ी की जगह अब पक्के पुल से निकलेंगे ग्रामीण
Mon, 10 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमावां और राही ब्लॉक को जोड़ने के लिए रामपुर बघेल गांव के पास बना लकड़ी के पुल की जगह अब पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के बन जाने से आसपास के करीब 40 गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इस समस्या को सदर विधायक अदिति सिंह ने शासन स्तर पर उठाया। उनके प्रयास के बाद पुल बनाने की संस्तुति लोक निर्माण विभाग को मिल गई। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
रामपुर बघेल और डिघिया के बीच से महराजगंज ड्रेन निकली है। इस ड्रेन को पार करने के लिए अभी तक ग्रामीण लकड़ी के पुल से आते-जाते थे। स्कूली बच्चे, साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर इसी पुल से निकलते हैं। बरसात के दिनों में इस पुल से आवागमन बंद हो जाता था। इससे लोगों को 10 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर देखते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने शासन में रखी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग से कार्ययोजना मांगी गई। अब यहां पर पुल का निर्माण कराने के लिए हरी झंडी मिल गई है। पुल बन जाने से राही और अमावां ब्लॉक क्षेत्र के करीब 40 गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। पुल बनने से डिघिया, नहर कोठी एवं फुरसतगंज आने-जाने वाले को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण 568 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
सर्वोदय नगर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा। इससे आने जाने वाले को काफी सहूलियत मिलेगी। सदर विधायक अदिति सिंह ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग बंद हो जाने और उसके ऊपर ओवरब्रिज बने होने के कारण इलाकाई लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि क्राॅसिंग पर 7.69 करोड़ की लागत से सबवे बनाया जाएगा। इस अंडरपास के बन जाने से सर्वोदय नगर, शिवाजी नगर, आर्ईटीआई कर्मचारी कॉलोनी, बालापुर, चर्तुभुजपुर, शक्ति नगर, छजलापुर, अंबेडकर नगर आदि मोहल्ले के लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अंडरपास के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वीकृत दे दी है।