फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers surrounded the police station, raised slogans against the police

Lucknow News: ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the police station, raised slogans against the police
बछरावां (रायबरेली)। नवपुरवा मजरे सेहगों गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को न सिर्फ बछरावां कोतवाली का घेराव किया, बल्कि पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सभी ने व्यापारी की हत्या का खुलासा करने के लिए निर्दोषों को पकड़ कर पीटने व जबरन जुर्म कुबूल करवाने का आरोप लगाया। पुलिस अफसरों ने निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मजरे सेहगो गांव निवासी व्यापारी लवकुश चौरसिया की 23 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। इस घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष बिपनेश कुमार की अगुवाई में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि बछरावां पुलिस और एसओजी टीम घटना का खुलासा करने के नाम पर निर्दोषों को हिरासत में लेकर उनका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन



पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले एसओजी टीम उन्हें उठाकर कोतवाली ले आई। रस्सी से हाथ पीछे बांधकर उल्टा लटका दिया और जमकर पिटाई की। उनका एक हाथ टूट गया। सविता ने बताया कि उनके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जुर्म कुबूल करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की 17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि पुलिस उसका भी उत्पीड़न कर रही है। शुभम ने बताया कि पुलिस उन्हें लगातार कोतवाली लेकर आती है और वहां पर मारपीट करती है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed