फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers killled leopard for killing domestic dog

कुत्ते का शिकार किया तो पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 01 Mar 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sun, 01 Mar 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
villagers killled leopard for killing domestic dog

धनियाबेली गांव में शनिवार तड़के तेंदुए ने पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। इसके बाद तीन ग्रामीणों को लहूलुहान कर दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने तेंदुए को पीटकर मार डाला। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को पीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय लाया गया। हमलावर ग्रामीणों पर केस दर्जकर पहचान के लिए टीम बनाई गई है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज का धनियाबेली गांव जंगल से सटा है।शनिवार भोर करीब तीन बजे एक तेंदुआ गांव में पहुंचा और गांव निवासी रामसमुझ तिवारी के पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद इकट्ठा हुए लोगों ने गांव के बाहर चंद्रिका प्रसाद के खेत में तेंदुए को घेर लिया और हांका लगाने लगे। चार घंटे तक तेंदुआ खेत में ही छिपा रहा और फिर अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में बब्लू (22), विपनेश (30) और एक अन्य युवक घायल हो गया। इससे भड़के लोगों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि मारा गया तेंदुआ नर है। उसकी उम्र लगभग साढ़े चार साल है। हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ निशानगाड़ा रेंज में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed