{"_id":"62a0840957d5641d470b11c8","slug":"villagers-got-agitated-after-a-murder-in-bikapur-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Ayodhya: युवक का शव पहुंचते हुए आक्रोशित हुए ग्रामीण, अंतिम संस्कार के दौरान हमला और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Ayodhya: युवक का शव पहुंचते हुए आक्रोशित हुए ग्रामीण, अंतिम संस्कार के दौरान हमला और पथराव
Wed, 08 Jun 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
चाचा व उसके परिजनों द्वारा भतीजे की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला किया।
विज्ञापन
गांव में माहौल तनावपूर्ण है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद को लेकर चाचा एवं चाचा के परिजनों द्वारा 25 वर्षीय भतीजे अर्जुन यादव की धारदार औजार से की गई हत्या को लेकर बुधवार सुबह परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। काफी समझाए जाने के बाद भी ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों व पुलिसकर्मियों पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। जिससे कि माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह जब युवक का शव घर पहुंचा तो काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों द्वारा गांव के सामने जलालपुर माफी तारुन मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी गई और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
लोगों द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की जा रही है। मौके पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव और कई थानों की पुलिस मौजूद है। आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायत नगर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी द्वारा सरकार की ओर से मदद दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया।
अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायतनगर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सत्येंद्र भूषण ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी तरफ से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
उन्होंने बताया कि जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तभी अचानक आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस के ऊपर डंडे और गुम्मे से हमला कर दिया गया जिसे वो अपनी जान बचा कर भागे। पुलिसकर्मियों के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया और जमकर पिटाई की।