{"_id":"5edf97db8ebc3e43230f80b6","slug":"villagers-attacked-on-police-team-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: इनामी बदमाश पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: इनामी बदमाश पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
Tue, 09 Jun 2020 07:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
मूंगर गांव पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के मूंगर गांव में लूट व जानलेवा हमले के मामले में छिपे इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस की एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। टीम ने जान पर खेलते हुए भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ जयसिंहपुर के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के बछरावां निवासी वारिस अली पर लखनऊ जिले के आलमबाग थाने में लूट व जानलेवा हमले का केस दर्ज है। वारिस की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
लखनऊ क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी को सूचना मिली कि वारिस अली अपने भाई की ससुराल सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव निवासी अकील के घर में छिपा है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को उपनिरीक्षक अजय के नेतृत्व में छह पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में मूंगर गांव पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे क्राइम ब्रांच की टीम अकील के घर पहुंची और वारिस को दबोच लिया।
विज्ञापन
इस बीच वारिस ने खुद को बचाने के लिए शोर मचा दिया। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वारिस को छुड़ाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई।
उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलते हुए मौके का फायदा उठाकर भाग रहे वारिस अली को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच क्राइम ब्रांच की सूचना पर सीओ जयसिंहपुर दलवीर सिंह, एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव, एसओ मोतिगरपुर रतन शर्मा, एसओ जयसिंहपुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया तो वे शांत हुए।