फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villager shave head of dalit

छोटे से विरोध पर दलित का सिर मुड़ाया, गांव में घुमाया

Thu, 05 Mar 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 05 Mar 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
villager shave head of dalit

रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में मंगलवार की रात अबूझ हाल में होलिका जलने के बाद बुधवार को बवाल हो गया। ग्रामीणों ने दलित विप्पत को बंधक बनाने के बाद उसका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान रामकिशुन जायसवाल सहित सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सिकरवार गांव में मंगलवार की रात कुछ लोग विप्पत (उम्र 42 वर्ष) के घर पहुंचे और बांस के बने छप्पर को उठाकर ले जाकर होलिका में डाल दिया। इस दौरान विप्पत के बेटे हंसराज ने इसका विरोध किया, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से होलिका जल गई। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आगबबूला हो गए। विप्पत को पकड़कर उसका सिर मुड़वा दिया। उसे पूरे गांव में घुमाया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी सरईगाढ़ के चौकी पुलिस को दी तो इंचार्ज चंद्रबली सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मुक्त कराया पीड़ित को

villager shave head of dalit

उन्होंने विप्पत को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर अपने वाहन में बैठा लिया। इसी बीच लाठी-डंडा से लैस ग्रामीणों ने पुलिस को भी उसे ले जाने से रोक दिया। इस पर चौकी इंचार्ज ने इसकी जानकारी एसपी को दी।

इसके बाद मौके पर रायपुर, मांची, पन्नूगंज थाने की पुलिस के साथ ही एएसपी रामयज्ञ और सीओ सिटी सच्चिदानंद भी पहुंचे। फिर पुलिस ने ग्राम प्रधान रामकिशुन जायसवाल समेत कई ग्रामीणों को गांव से पकड़ कर रायपुर थाने ले आई।

प्रभारी एसओ संजय पाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान रामकिशुन जायसवाल, बाघे सिंह, सुनील सिंह, बल्ली सिंह, संजय सिंह, रामप्रसाद, सुरसेन के खिलाफ नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed