फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Village pradhan husband shot in Sultanpur.

UP: दिनदहाड़े प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धम्मौर (सुल्तानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धम्मौर (सुल्तानपुर) Updated Tue, 17 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Village pradhan husband shot in Sultanpur.

बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने सोमवार दोपहर चुनावी रंजिश में निवर्तमान प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उनका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। दोनों भाई दूबेपुर ब्लॉक से प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने जा रहे थे।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने धम्मौर बाजार बंद कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के नूरपुर मामपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू (44) पुत्र सुरेंद्र सिंह की पत्नी अनीता सिंह 10 वर्षों से लगातार धम्मौर की प्रधान हैं। सोमवार को राजा बाबू अपने छोटे भाई मनोज कुमार सिंह के साथ बाइक संख्या यूपी 44 एडी 9196 पर बैठकर पत्नी के लिए प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लेने दूबेपुर ब्लॉक जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब ढाई बजे दोनों धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर से दूबेपुर ब्लॉक मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने राजा बाबू पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही बाइक चला रहे मनोज का संतुलन बिगड़ गया और दोनों भाई बाइक से गिर पड़े।

भाग रहे मनोज को दौड़ाकर पैर में मारी गोली

Village pradhan husband shot in Sultanpur.

मनोज खेत के रास्ते दूसरी तरफ भागा, जबकि राजा बाबू हरिहरपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे की तरफ जान बचाकर भागे। हमलावरों ने अपनी बाइक खड़ी कर राजा बाबू को दौड़ा लिया। भट्ठे के करीब पहुंचते ही हमलावरों ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे गिर गए। इस बीच दूसरे युवक ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तीनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो चुके थे। लोगों ने राजा बाबू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निवर्तमान प्रधान के पति की हत्या की सूचना जैसे ही धम्मौर बाजार में पहुंची लोग आक्रोशित हो गए। व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का आरोप था कि आए दिन क्षेत्र में चोरी और हत्या आम बात हो गई है।

उधर, हत्या की सूचना पाते ही एसपी विनय कुमार यादव कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर अनुराग सिंह उर्फ अन्नू, विक्की उर्फ करमवीर सिंह और तीरथराज सिंह निवासी रमैयापुर थाना धम्मौर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्चस्व की लड़ाई के कारण की गई हत्या

Village pradhan husband shot in Sultanpur.

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि घटना के पीछे वर्चस्व की लड़ाई प्रकाश में आई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिता हनुमत इंटर कॉलेज के प्रबंधक
निवर्तमान प्रधान के पति विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू के पिता सुरेंद्र सिंह हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर के प्रबंधक है। सुरेंद्र सिंह की लोकप्रियता के साथ ही राजा बाबू की क्षेत्र में खासी पकड़ थी। राजा बाबू की पत्नी अनीता सिंह लगातार 10 वर्षो से धम्मौर की प्रधान हैं।

नूरपुर मामपुर गांव निवासी राजा बाबू के परिवार में पत्नी अनीता और तीन बेटे हैं। बेटों में सबसे बड़े शुभांश (20), प्रशांत (18) और हिमांश (16) शामिल हैं। राजा बाबू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पंचायत चुनाव में हिंसा मुक्त चुनाव कराने का दावा आईजी जोन जकी अहमद का दावा दूसरे दिन ही फुस्स हो गया। रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले आईजी जोन लखनऊ ने मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईजी के दौरे के दूसरे दिन ही बदमाशों ने दिनदहाड़े निवर्तमान प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed