फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   village head rapped woman for house in bahraich

घर दिलाने के बहाने प्रधान ने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप

Tue, 25 Jul 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 25 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
village head rapped woman for house in bahraich
डेमो प‌िक
बहराइच की नानपारा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला को आवास दिलाने के बहाने प्रधान ने फोन कर अहाते में बुलाया। महिला जब अहाते में पहुंची तो वहां मौजूद प्रधान व उसके साथी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस में जाने पर महिला को जान से मार देने की धमकी दी। जिसके डर से महिला थाने नहीं गई। महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया। जिस पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी 31 वर्षीय महिला का पति मेहनत मजदूरी करता है। वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर है। महिला का कहना है कि उसके पास जमीन नहीं है और उसका आवास भी नहीं बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर 10 जुलाई को ग्राम प्रधान उसके घर आए थे और बताया कि भूमि आवंटन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आवास की सूची बनायी जा रही है। अपना आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर दे दो। 

थाने जाने पर दी जान से मारने की धमकी

village head rapped woman for house in bahraich
डेमो प‌िक
उसके मोबाइल पर 22 जुलाई को सुबह सात बजे के आसपास प्रधान ने फोन किया और कहा कि 10 बजे अहाते में आ जाओ। आवास आवंटन की लिखापढ़ी करनी है। 

महिला का कहना है कि अहाते में पहुंचने पर वहां मौजूद ग्राम प्रधान व उनके साथी ने जबरन उसे पकड़ लिया और उसके सथी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

लेकिन थाने जाकर पर प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां पुलिस अधीक्षक के सामने महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच कराकर केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed