प्रधानी चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानी के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। इसमें कुल 2 करोड़ 91 लाख 36 हजार 669 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। 74 जिलों के 202 ब्लॉक में सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा।
14,432 ग्राम पंचायतों में कुल 1,16,796 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 45 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव के लिए 19,542 मतदान केंद्र व 43,940 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, सोमवार को चुनाव वाले क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण में भी ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए औसतन आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस चरण में 51 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं, जबकि 11 पंचायतों में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया।
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी जिलों के एसएसपी व डीएम को निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में पहले चरण में हिंसा हुई है, उनमें खास सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। आयोग ने अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। इनकी पूरे समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
नक्सल प्रभावित इलाकों में चार बजे तक ही वोटिंग
नक्सल प्रभावित इलाकों खासकर मिर्जापुर, चंदौली व सोनभद्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही होगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अंधेरा होने से पहले यहां मतदान का काम पूरा हो जाए।
प्रधान चुनाव--एक नजर
कुल ब्लॉक--202
कुल ग्राम पंचायतें--14,432
कुल ग्राम पंचायत वार्ड--1,82,350
ग्राम प्रधानों के कुल उम्मीदवार--1,16,796
कुल मतदान केंद्र--19,542
कुल मतदेय स्थल--43,940
कुल पुरुष मतदाता--1,54,91,872
मुल महिला मतदाता--1,36,44,797
कुल मतदाता--2,91,36,669