{"_id":"d70849c4f25b7e6af55b41c0bc68d15c","slug":"vikky-donor-actress-launches-tea-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकी डोनर की यामी ने लॉन्च की 'मसाला चस्का'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकी डोनर की यामी ने लॉन्च की 'मसाला चस्का'
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह की पहली चुस्की को अब और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए ब्रुक बांड ताजा ने सर्दियों से पहले ही नया जायका बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
शनिवार को होटल पिकैडली में हुए लांचिग समारोह में अभिनेत्री यामी गौतम ने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ब्रुक बांड ताजा का ‘मसाला चस्का’ फ्लेवर लांच किया।
मसाला चस्का चाय के इस नए फ्लेवर में चाय के शौकीनों को प्रि-ब्लैंडेड चाय की पत्तियों के साथ इलायची, लौंग, जायफल और अदरक की खूबियां के स्वाद मिलेंगे।
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ बत्रा ने बताया कि चाय का 250 ग्राम का पैकेट 84 रुपये और 75 ग्राम का पैकेट 26 रुपये में मिलेगा।
मौके पर यहां हुई यूपी डीलर्स मीट में 150 से भी अधिक डीलर जुटे। जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 35 से अधिक लोगों को यामी गौतम ने सम्मानित किया।
मीट के बाद हास्य कलाकार लॉफ्टर चैंपियन सुनील पॉल ने अपने कहकहोंसे लोगों को लोटपोट किया।