{"_id":"5e52500b8ebc3ef3af4984df","slug":"vijay-juloos-and-aam-admi-party-leader-sanjay-singh-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी में पंचायत चुनाव में उतरेगी आप, कहा- अब मुद्दों पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी में पंचायत चुनाव में उतरेगी आप, कहा- अब मुद्दों पर होगी बात
Sun, 23 Feb 2020 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Feb 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
विजय जुलूस के दौरान आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने यूपी को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा कर दी है। आप नेता व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने लखनऊ के गांधी भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। अब मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी यूपी के पंचायत चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हम प्रदेश में 24 फरवरी से 22 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाकर 25 लाख सदस्य बनाएंगे। अगले 90 दिनों में एक लाख सात हजार गांवों में हमारे कार्यकर्ता भ्रमण करेंगे और लोगों से वार्ता कर मुद्दों की जानकारी लेंगे। तीन महीने में सारा फीडबैक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि हमारा फोकस यूपी के किसान और नौजवान होंगे। हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है। दिल्ली में गरीब से गरीब बच्चे को अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है जबकि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नौजवान निराश है उन्हें सही राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके पहले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में रवींद्रालय से लेकर गांधी भवन तक विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली की तरह अब यूपी में भी काम पर बात होनी चाहिए।