{"_id":"68a23eeaebff96f4f9005742","slug":"vijay-commandos-claim-defeated-pradeep-lucknow-news-c-13-knp1002-1341179-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विजय कमांडो के दाव ने प्रदीप को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विजय कमांडो के दाव ने प्रदीप को किया चित
Mon, 18 Aug 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव आजमाते पहलवान।
निगोहां। मंगटईया ग्राम पंचायत में जन्माष्टमी पर आल्हा और दंगल का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ के सालेहनगर व भावाखेड़ा, बहराइच सहित रायबरेली के पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। इसमें लखनऊ सदर के विजय कमांडो ने गोरखपुर के प्रदीप को पटखनी देकर फाइनल कुश्ती अपने नाम की।
आल्हा की प्रस्तुति के बाद पहली कुश्ती गोरखपुर के पहलवान प्रदीप और लखनऊ के कृष्णा के बीच हुई, जिसमें प्रदीप ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में जायस के असलम ने रायबरेली के सुरेंद्र को चित कर जीत हासिल की। इसके बाद चंदौली के करन ने लखनऊ के चंदन को हराया।
लखनऊ के मोहित ने लालगंज के संदीप को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसके अलावा लखनऊ के मोहित ने फैजाबाद के मिलन को, राजाखेड़ा के इंद्राज ने माती के अंकुश को पटखनी देकर जीत दर्ज की। लखनऊ सदर के विजय कमांडो ने गोरखपुर के प्रदीप को पटखनी देकर फाइनल कुश्ती अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
आयोजक प्रधान प्रतिनिधि राहुल साहू ने बताया कि दंगल में कुल 45 कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमरेश रावत व ग्राम प्रधान निगोहां अभयकांत दीक्षित, विपिन, अभिषेक दीक्षित, सूर्यकुमार द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।