फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidhansabha's first day: 13 ordinances and 11 bills introduced

यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन: हंगामे के बीच 13 अध्यादेश और 11 विधेयक हुए पेश, चर्चा होनी बाकी

Mon, 07 Aug 2023 08:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक-2023 को भी दोनों सदनों की मंजूरी के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से वर्ष का तीसरा अधिनियम घोषित किया।

विज्ञापन
Vidhansabha's first day: 13 ordinances and 11 bills introduced
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा में सोमवार को 13 अध्यादेश और 11 विधायक सदन में पेश किए गए। इनमें से कुछ अध्यादेश और विधेयकों पर सदन में आगामी दिनों में चर्चा हो सकती है। वहीं विधान परिषद से बिना किसी संशोधन के लौटे तीन विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिनियम के रूप में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


विधानमंडल के दोनों सदनों की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2023 को राज्यपाल स्वीकृति से 2023 का पहला अधिनियम घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल (सदस्यों की उपलब्धि और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2023 भी दोनों सदनों से पारित हुआ था। विधेयक को राज्पाल की मंजूरी के बाद इस वर्ष का दूसरा अधिनियम घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक-2023 को भी दोनों सदनों की मंजूरी के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से वर्ष का तीसरा अधिनियम घोषित किया।
विज्ञापन


यह अध्यादेश पेश हुए

- उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023
- उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश - 2023
- उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश - 2023
- कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश - 2023
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023 (अध्यादेश संख्या -6 से 11)
- उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश - 2023
- उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश - 2023
- उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023

यह विधेयक पेश किए गए

- उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023
- उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक - 2023
- उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक - 2023
- उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक - 2023
- उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक - 2023
- उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023।
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) - 2023
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक - 2023
- उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
- उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक - 2023
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed