फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad postponed till tomorrow due to samajwadi party protest

चार मिनट में ही चल सकी विधान परिषद की कार्यवाही, सपा का जबरदस्त हंगामा

Mon, 12 Feb 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
vidhan parishad postponed till tomorrow due to samajwadi party protest
up vidhan sabha

सोमवार को विधान परिषद की कार्यवाही हंगामे के कारण नहीं चल सकी। समाजवादी पार्टी ने पहले इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या का मामला उठाया और उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा समाजवादी पार्टी को आतंकवादी कहे जाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


सभापति नरेश यादव को पहले 30 मिनट के लिए फिर 12 बजे तक के लिए और आखिर में चार मिनट की कार्यवाही के बाद मंगलवार तक के लिए परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन


परिषद की कार्यवाही शुरू हुई तो परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने इलाहाबाद के कर्नलगंज में दलित छात्र को पीट-पीट कर मार डालने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में दलित छात्र की पीटपीट कर हत्या कर दी जा रही है, लखनऊ में भाजपा नेता के बेटे की हत्या हो जा रही है। राजधानी में ही तीन-तीन घंटे डकैती पड़ रही है और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

इसी दौरान बसपा के नेता सदन सुनील चित्तौड़ खड़े हुए और उन्होंने भी प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इस पर नेता सदन महेंद्र सिंह ने कहा कि अभी प्रश्नकाल का समय है। नेता प्रतिपक्ष किस नियम के तहत इस पर चर्चा कर रहे हैं।

उनके रोक टोक से समाजवादी पार्टी के सदस्य और उत्तेजित हो गए और अपने हाथों में अखबारों में छपी खबर की पेपर कटिंग के साथ वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। सपा सदस्यों की मांग थी कि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी मांगें, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के लोगों को आतंकवादी कहा था।

सपा के सदस्य शांत नहीं हुए तो सभापति ने विधान परिषद की कार्रवाई पहले 30 मिनट के लिए और फिर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 12 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही दोबारा शुरू हुई समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया और समाजवादियों को आतंकवादी कहे जाने पर मुख्यमंत्री से माफी की मांग करने लगे।

सपाई वेल में हंगामा कर रहे थे और सभापति ने कार्यसूची के अनुसार कार्यवाही जारी रखी। पांच मिनट की औपचारिकताओं के बाद सदन को हंगामे के बीच मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

माफी मांगने के बाद ही चलने दी जाएगी विधान परिषद- अहमद हसन

विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन ने कहा कि इलाहाबाद की घटना ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। खुलेआम लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जा रही है और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। अहमद हसन ने आरोप लगाया कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करवा रही है। समाजवादियों को आतंकवादी कहे जाने पर अहमद हसन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते तब तक सदन को नहीं चलने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री को पढ़ना चाहिए समाजवादियों का इतिहास-सुनील साजन

सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाजवादियों को आतंकवादी कहकर लोहिया, जेपी और जनेश्वर मिश्र का अपमान किया है। साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतिहास पढ़ना चाहिए और यह पता करना चाहिए कि देश के लिए समाजवादियों का क्या योगदान है और संघ का क्या योगदान है। साजन ने दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि देश की पहली आतंकवादी घटना 30 जनवरी 1948 को हुई थी। हत्यारा कौन था? वह हथियार कहां से लाया था? इन सब की जानकारी भी मुख्यमंत्री को होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed