फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   video viral of pashkaar to taking bribe

मलिहाबाद तहसीलदार के पेशकार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Fri, 25 Dec 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
video viral of pashkaar to taking bribe
मलिहाबाद। तहसीलदार के पेशकार द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम अजय रॉय ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की सत्यता जानने के लिए एक विभागीय कमेटी का गठन कर उसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक अधिवक्ता की फेसबुक आईडी से वायरल वीडियो में तहसीलदार के पेशकार एके मिश्रा को एक व्यक्ति ने दाखिल खारिज के लिए फाइल देने के साथ साथ में कुछ रुपये देते देखा जा सकता है। इसके बाद पेशकार की ओर से दो सौ रुपये और देने की बात कही जा रही है। फाइल देने वाला पेशकार से मिन्नतें कर रहा है मगर पेशकार ने उसकी एक न सुनी और कहा कि बाबा दयालु नहीं है, माल ऊपर तक देना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसीलदार शम्भू शरण का कहना कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने एक जांच कमेटी का गठन किया है जो एक सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को बुलाकर मामले की सत्यता जानने के लिए पूछताछ की गई मगर वह भी यह बताने में असमर्थ रहा कि रुपये की वसूली किससे और कब की गई। उसने भी सिर्फ इतना ही बताया कि यह वीडियो उसे भी कहीं से मिला था और उसने वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यह वीडियो काफी पुराना है। फिर भी मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। अगर सत्यता मिली तो पेशकार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed