{"_id":"62ba14b9023b3a3bf96cd06d","slug":"video-viral-at-no-entry-point-lucknow-news-lko6371299151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-एंट्री पर वसूली का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो-एंट्री पर वसूली का एक और वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हाईवे पर नो-एंट्री प्वाइंट पर वसूली का खेल जारी है। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपी गई। अगले ही दिन सोमवार को एक और वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो भी अयोध्या हाईवे पर स्थित बीबीडी थाने का है जिसमें नो एंट्री प्वाइंट पर सिपाही एक लोडर चालक से प्रति चक्कर के 50 रुपये मांगता दिख रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को अयोध्या हाईवे के नो-एंट्री प्वाइंट के वायरल वीडियो में सिपाही आत्मदेव पहली बार बिना रुपये दिए ही निकलने वाले लोडर चालक को गालियां दे रहा है। इसके बाद प्रति चक्कर 50 रुपये के हिसाब से 100 रुपये की मांग कर रहा है। लोडर चालक के जेब से खुलेआम रुपयेे निकालने पर गाली देता है। इसके बाद जेब में रुपये रखने की बात कहता है। इस दौरान अन्य वाहनों को पकड़ने की कोशिश करते हुए भी आरोपी सिपाही दिख रहा है। मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह को ही सौंपी गई है।
सिपाही के आने के बाद दर्ज होगा बयान
एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को वायरल वीडियो में दिख रहा सिपाही विकास तिवारी छुट्टी पर चला गया है। उसके खिलाफ जांच पूरी हो गई है। उसके बयान के बाद जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी जाएगी। सोमवार को वायरल वीडियो में आत्मदेव दुबे नाम का सिपाही दिखने की बात है। इस वीडियो का भी संज्ञान लेकर आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो दिन में घूस लेते हुए दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नो-एंट्री प्वाइंट पर तैनात सिपाहियों का ब्यौरा तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके आधार पर उनकी तैनाती पर निर्णय लिया जाएगा।