फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video of youth of hukka on car is viral

Lucknow News: एक हाथ में कार की नंबर प्लेट, दूसरे में हुक्का, वीडियो वायरल

Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Video of youth of hukka on car is viral
एक हाथ में कार की नंबर प्लेट, दूसरे में हुक्का, वीडियो वायरल। - फोटो : ??? ?????
इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर बना एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसमें कार की छत पर युवक खड़ा होकर हुक्का गुड़गुड़ा रहा था।
विज्ञापन

दूसरे हाथ में कार की नंबर प्लेट लिए था। पुलिस के मुताबिक, कार (यूपी 40 एपी 0075 नंबर) बहराइच के आरटीओ में पंजीकृत है। नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार मोनोग्राम भी लगा है। तलाश में टीम बहराइच भेजी गई है।
वायरल वीडियो करीब 46 सेकंड का है। इसमें युवक ने कार की छत पर हुक्का लगा रखा है। हाथ में पाइप लेकर गुड़गुड़ाते हुए धुएं का छल्ला बना रहा है।
साथ ही बैक ग्राउंड में ‘वन्स अप ऑन ए टाइम इन मुंबई’ का डायलॉग चल रहा है। इसमें कहा कि कोई तुम्हें परेशान करे तो अपनी दुकान में मेरी तस्वीर लगा लो। फिर कोई परेशान नहीं करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, युवक के साथियों ने यह वीडियो बनाया है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि किस दिन बनाया है। कार नंबर के आधार पर पुलिस की एक टीम बहराइच भेजी गई है। फिलहाल साढ़े सात हजार का चलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का 11 सेकंड का वीडियो बुधवार सुबह वायरल हुआ। इसमें एक युवक को दबंग सिर से सिर टकराते हुए नजर आया। कुछ देर बाद उसके साथी युवक को अपने साथ ले गए। वीडियो ठाकुरगंज इलाके का बताया जा रहा है। एसीपी चौक आईपी सिंह का कहना है वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed