{"_id":"6aa91c04e343850b14071bcc","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1920625-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनईआर के 53 रेलकर्मियों ने किया नैमिषारण्य धाम का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनईआर के 53 रेलकर्मियों ने किया नैमिषारण्य धाम का भ्रमण
विज्ञापन
एनईआर के 53 रेलकर्मियों ने किया नैमिषारण्य धाम का भ्रमण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने रेलकर्मियों के लिए सोमवार को एक दिन का नैमिषारण्य धाम भ्रमण शिविर लगाया। कर्मचारी कल्याण निधि से 53 रेलकर्मियों को निशुल्क तीर्थ दर्शन कराया गया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में कर्मचारियों ने ललिता देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, चक्रतीर्थ, बालाजी मंदिर, विष्णु मंदिर और वेद व्यास पीठ के दर्शन किए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के भ्रमण शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के साथ मानसिक तनाव कम करना और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना है। इससे काम के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।