{"_id":"6717ac5425bda30e2f0c73ab","slug":"video-of-pradhan-pradhan-firing-from-revolver-goes-viral-accused-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-923989-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधानपति का रिवाॅल्वर से फायरिंग करते वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधानपति का रिवाॅल्वर से फायरिंग करते वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Oct 2024 07:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
निगोहां। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रधान पति अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करते दिखा। निगोहां पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।
थानाध्यक्ष निगोहां अनुज तिवारी के मुताबिक भगवानपुर के प्रधान पति सत्य प्रकाश सोनी ने करवा चौथ पूजन के बाद अपने घर में छत पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की थी। पत्नी के विरोध जताने पर भी वह नहीं माने और बेटे से भी फायरिंग कराई। इस बीच किसी ने मामले का वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। (संवाद)