फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Victim's family records statement in case of death in lorry

Lucknow News: लारी में मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने दर्ज कराए बयान

Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Victim's family records statement in case of death in lorry

विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में वेंटिलेटर न मिलने में मरीज की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बयान दर्ज कराए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू प्रशासन से चार दिनों में जवाब मांगा है।




बुधवार को पीड़ित परिवार भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव मो. सलमान व प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव के साथ केजीएमयू पहुंचा। जान गंवाने वाले मो. अबरार के बेटे सैफ खान ने जांच कमेटी को दिए लिखित बयान में घटना का जिक्र किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके ओझा को सौंपा। इसमें मृतक की दिव्यांग बेटी को सरकारी नौकरी और प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये की मदद की मांग की गई। उधर, मो. सलमान और अजय यादव का कहना था कि डॉ. नीरज कुमार ने देखभाल में कोताही बरतते हुए मरीज को समय पर इलाज नहीं मुहैया कराया। मरीज के परिवारीजनों के साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed