फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vice Chancellor Prof. Sonia Nityanand got Padma Shri

Lucknow News: कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री

Wed, 28 May 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Sonia Nityanand got Padma Shri
नई दिल्ली में समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री पुरस्क
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को मंगलवार को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। नई दिल्ली में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। प्रो. सोनिया यूपी की पहली बोन मैरो प्रत्यारोपण करने वाली महिला डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


प्रो. सोनिया नित्यानंद ने वर्ष 1980 में केजीएमयू से चिकित्सा की पढ़ाई के लिए एमबीबीएस में दाखिला लिया था। एमबीबीएस के साथ ही एमडी में भी उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्ष 1997 में स्वीडन स्टॉकहोम के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट से उन्होंने पीएचडी की उपाधि ली।
विज्ञापन




इससे पहले वर्ष 1993 में क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुईं। यहीं उन्होंने हिमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की नींव रखी। उनके पिता डॉ. नित्यानंद को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. सोनिया नित्यानंद ने पुरस्कार के लिए पिता से प्रेरित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के तीनों प्रमुख संस्थानों का प्रतिनिधित्व

प्रो. सोनिया नित्यानंद राजधानी के तीनों प्रमुख संस्थानों केजीएमयू, लोहिया और पीजीआई का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ऐसा करने वाली एकमात्र शिक्षक हैं। पीजीआई में विभागाध्यक्ष के साथ रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभालने वाली प्रो. नित्यानंद लोहिया संस्थान और केजीएमयू के मुखिया के पद तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed