फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP to unite with dulits in Uttar Pradesh.

यूपी में अपनी ताकत बढ़ाएगा विहिप, ये है इनका प्लान

Sun, 20 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
VHP to unite with dulits in Uttar Pradesh.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में घटती भीड़ ने संगठन के नेताओं को अंतत: छवि दुरुस्त करने की चिंता के लिए मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि दलितों व पिछड़ों को जोड़ने का अभियान चलाने के साथ इन्हें संगठन में 50 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी देने का भी फैसला किया गया है।

विज्ञापन


आम तौर पर सदस्यता अभियान जैसी योजनाओं से परहेज रखने वाली विहिप ने 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में ‘हित चिंतक’ नाम से लोगों को जोड़ने की मुहिम चलाने की योजना तय की है।
विज्ञापन


इस काम के पूरा हो जाने के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन का काम शुरू किया जाएगा। इसमें सामाजिक समरसता पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही आयोजक समूह गठित करके जनवरी-फरवरी में पूरे प्रदेश में छोटे-छोटे सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें आसपास के दलित व पिछड़े समाज के ही ज्यादातर लोगों को बुलाने की योजना है। सम्मेलनों का मुद्दा भी ‘हिंदुओं की एकजुटता’ होगा।

इन विषयों पर चर्चा

VHP to unite with dulits in Uttar Pradesh.

इसके तहत छुआछूत विरोधी अभियान चलाने के साथ दलित बस्तियों में सेवाकार्यों के विस्तार, शिक्षा और चिकित्सा का इंतजाम जैसे कार्यक्रमों की योजनाओं पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही संगठन की इकाइयां गठित करने का भी काम चलता रहेगा। इसमें दलित और पिछड़े समाज के ही ज्यादातर लोगों को ही आगे रखा जाएगा ताकि इन वर्गों के सरोकारों से जुड़ा जाए।

यह है वजह : विहिप की चिंता की वजह पिछले कुछ वर्षों में कार्यक्रमों में घटती भीड़ और आम लोगों की बढ़ती दूरी है। अभी 6 सितंबर को समाप्त हुए स्वर्ण जयंती सम्मेलनों में तमाम कोशिशों के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी।

विहिप पदाधिकारियों की पिछले दिनों यहां हुई बैठक में पूरी स्थिति पर विचार-विमर्श के बाद निष्कर्ष निकला कि कहीं न कहीं समाज के कुछ वर्गों की दूरी बना लेने से यह स्थिति बनी है। हिंदू समाज के सभी वर्गों को साथ लिए बगैर स्थिति ठीक नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed