फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP door-to-door campaign on Ram temple can proceed

आगे बढ़ सकता है राम मंदिर पर विहिप का घर-घर अभियान, ऑनलाइन चलाए जाएंगे अन्य कार्यक्रम

Thu, 13 Aug 2020 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
VHP door-to-door campaign on Ram temple can proceed
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के सरोकारों को एक-एक हिंदू परिवार से जोड़ने का विश्व हिंदू परिषद का अभियान एक दो महीने आगे बढ़ सकता है। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। हालांकि विहिप के स्थापना दिवस के सिलसिले में शुरू हुए समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त तक चलते रहेंगे। इसके अलावा शेष कार्यक्रम ऑनलाइन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


विहिप ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के सरोकारों के सहारे हर हिंदू परिवार को जोड़ने की योजना बनाई है। मंदिर से लोगों का पीढ़ी दर पीढ़ी भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए हर हिंदू परिवार से 10 रुपये दान लेने का निश्चय किया गया है। विहिप के रणनीतिकार मानते हैं कि हिंदुत्ववादी संगठनों को कालांतर में अन्य तरीकों से भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन


विहिप सूत्रों के अनुसार राम मंदिर के सरोकारों को हर हिंदू परिवार को जोड़ने का अभियान इसी महीने शुरू करने की योजना थी। पर, कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अभियान को एक-दो महीने आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिस्थितियां ठीक रहीं तो यह अभियान शारदीय नवरात्र अर्थात अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो सकता है। परिस्थितियों में सुधार न होने पर इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है।इस बीच जो लोग मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक योगदान करना चाहते हैं, वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में डिजिटल माध्यम से दान दे सकते हैं।  

अखंड भारत दिवस कल, ऑनलाइन होंगे कार्यक्रम

विहिप देश के विभाजन को अव्यावहारिक, अप्राकृतिक तथा उस समय के कुछ राजनेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का परिणाम मानती है और प्रतिवर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विहिप इस बार अखंड भारत दिवस कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित करेगी। हर ब्लॉक के लिए एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने-अपने क्षेत्र के 25-30 प्रमुख कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें देश के विभाजन की पूरी कहानी बताएंगे। साथ ही लोगों के अंदर यह विश्वास बैठाने का आह्वान करेंगे कि जिस तरह राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हुआ, उसी तरह पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी भारत में विलय होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed