फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Verification of registered business men from mobile app

जीएसटीः मोबाइल एप से होगा पंजीकृत व्यापारियों का सत्यापन, खींची जाएगी व्यापार स्थल की फोटो

Fri, 12 Jan 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Jan 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Verification of registered business men from mobile app
डेमो - फोटो : डेमो

वाणिज्यकर विभाग जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का अब मोबाइल एप से सत्यापन कराएगा। खास बात यह है कि इस बार ‘हैंड हेल्ड डिवाइस’ में लगे ‘मोबाइल एप’ के जरिए व्यापारी के कार्य स्थल की फोटो भी खींची जाएगी। साथ ही 10 लाख टर्न ओवर वाले उन व्यापारियों के पंजीकरण की भी जांच होगी जो विभाग में पहले पंजीकृत थे फिर जीएसटी में माइग्रेशन के बाद रद्द करा दिया।  

विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद शिकायतें मिल रही थीं कि काफी ऐसे व्यापारी हैं, जो जीएसटी में पंजीकृत तो हैं, लेकिन उनका अस्तित्व नहीं है। इस पर विभाग ने नया पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों के सत्यापन का फैसला किया है। इसके लिए समयबद्ध तरीके से अभियान चलाकर उन व्यापारियों का पता लगाया जाएगा, जिनका कारोबार पंजीकरण में घोषित पते पर नहीं पाया जाएगा।
विज्ञापन


वाणिज्यकर आयुक्त मुकेश मेश्राम ने सभी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 और कार्यपालक जॉइंट कमिश्नर को गाइडलाइन जारी कर पंजीकृत व्यापारियों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। मोबाइल एप से सत्यापन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण निरस्त कराने वाले होंगे निशाने पर

Verification of registered business men from mobile app
डेमो - फोटो : डेमो
जांच का शिड्यूल
 1 जुलाई से 31 अगस्त-2017 तक पंजीकृत व्यापारियों की जांच इस महीने की 31 तारीख तक होगी।
1 सितंबर से 31 अक्तूबर-2017 केबीच पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों की जांच होगी 28 फरवरी तक ।
1 नवंबर से 31 दिसंबर-2017 के बीच पंजीकरण कराने वालों की जांच का काम 31 मार्च तक पूरा होगा।

उन व्यापारियों पर विशेष फोकस रहेगा जो पहले विभाग पंजीकृत थे फिर जीएसटी के बाद माइग्रेसन कराकर अपना पंजीकरण रद्द करा चुके हैं। इनके लेनदेन का ब्यौरा जुटाया जाएगा। हालांकि जांच में वही व्यापारी होंगे जिनका पिछला टर्नओवर 10 लाख से अधिक का होगा।

सत्यापन में ऐसे नये पंजीकृत व्यापारियों की भी जांच होगी, जिनके द्वारा ‘ई-वे बिल’ प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि इन व्यापारियों की जांच संबंधित खंड के वाणिज्यकर अधिकारी द्वारा की जाएगी। इसी तरह एक पैसा भी कर न देने वाले व 5000 रुपये तक के करदाता व्यापारियों की जांच असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed