{"_id":"6193529453f73248ba41f3c0","slug":"vehicles-of-high-security-number-plate-will-be-counted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की होगी गिनती, 0 व 1 अंक वाली गाड़ियों का अभी जारी रहेगा पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की होगी गिनती, 0 व 1 अंक वाली गाड़ियों का अभी जारी रहेगा पंजीयन
Tue, 16 Nov 2021 12:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:11 PM IST
सार
परिवहन विभाग 0 व 1 अंक वाली गाड़ियों का पंजीयन अभी जारी रखेगा। इसके लिए नंबर प्लेट के हिसाब से तारीख भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@silverstoneauc
विस्तार
परिवहन विभाग ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नंबर प्लेट की इकाई अंक 0 व 1 वाली कितनी गाड़ियों में सोमवार (पंजीयन की अंतिम तारीख-15 नवंबर) तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगीं हैं इसकी गिनती कराई जाएगी। इसके लिए आंकड़े यह नंबर प्लेट मुहैया करा रही निजी कंपनी से मांगा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, राजधानी में सोमवार को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का पंजीयन करने वालों की खूब भीड़ रही। विभाग मंगलवार से 0 व 1 वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू करा सकता है। इन अंक वाली गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), लखनऊ आरपी द्विवेदी ने बताया कि 0 व 1 अंक वाली गाड़ियों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के पंजीयन की सहूलियत अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
किसको क्या है अंतिम तारीख
अंक -- तारीख
दो, तीन -- 15 फरवरी, 2022
चार, पांच -- 15 मई, 2022
छह, सात -- 15 अगस्त, 2022
आठ, नौ -- 15 नवंबर, 2022