{"_id":"69af3ba88684d4ea960488a6","slug":"vehicles-kept-crawling-due-to-traffic-pressure-on-ayodhya-road-lucknow-news-c-13-lko1096-1637227-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या रोड पर यातायात के दबाव से रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या रोड पर यातायात के दबाव से रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
अयोध रोड पर सोमवार को रेंगते वाहन।
लखनऊ। अयोध्या रोड पर सोमवार को यातायात के दबाव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कमता में दोपहर के वक्त वाहनों की कतारें लग गईं। यही हाल पॉलीटेक्निक चौराहे पर देखने को मिला। ऑफिस के निकले लोग जाम में फंसे रहे। दोनों स्थानों पर आए दिनवाहनों का दबाव रहता है। यहां ट्रैफिक पुलिस तैनात तो रहती है, लेकिन यातायात थमने से नहीं रोक पाती है।
कमता में लगने वाले जाम को देखते हुए अधिकारियों ने कई बार बैठक की, पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। ट्रैफिक पुलिस रोजाना नए-नए प्रयोग कर रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात परिवर्तित किया गया है। हालांकि, अयोध्या रोड के हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है।
आम लोगों के लिए नियम, वीआईपी को राहत
आईजीपी चौराहे पर भी प्रयोग किया जा रहा है। पिकप भवन की ओर से आने वाले वाहन अब चौराहे से दाएं हयात होटल की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी तरह हयात की ओर से आने वाले वाहन चौराहे से सीधे हाईकोर्ट की ओर से नहीं जा सकेंगे। हालांकि, सोमवार को यह नियम सिर्फ आम लोगों के लिए ही दिखा। वीआईपी वाहनों के आते ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड बैरिकेडिंग खोल दे रहे थे।
विज्ञापन
चौराहों पर प्रशिक्षण लेते दिखे ट्रैफिक मार्शल
स्कूलों के बाहर जाम न लगे और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं। सोमवार को अलग-अलग चौराहों पर ट्रैफिक मार्शल यातायात संचालन का प्रशिक्षण लेते दिखे। लोरेटो चौराहे पर स्कूलों की छुट्टी के समय मार्शल यातायात का संचालन कर रहे थे। इससे वहां पर आवागमन सामान्य रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी वहां पर मौजूद रहे।