{"_id":"6ad28add4a8ef190e908e10f","slug":"non-bailable-warrants-issued-against-model-shraddha-her-sister-and-their-driver-in-the-shiva-murder-case-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1970811-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिवा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिवा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
शिवा फाइल फोटो
लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। हजरतगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि अब तक की जांच में तीनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें नेपाल सीमा के पास दबिश दे रही हैं। लखनऊ पुलिस बहराइच पुलिस और अन्य एजेंसियों की भी मदद ले रही है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम करीब सात बजे घटना के बाद आरोपी घायल शिवा को सबसे पहले गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। उस वक्त शिवा की सांस चल रही थी लेकिन हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था। हालांकि, आरोपी शिवा को लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं से आरोपियों ने शिवा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि मॉडल श्रद्धा भी कार में अस्पताल के बाहर मौजूद थी।
पुलिस के सक्रिय होने से पहले छोड़ दिया था शहर
जांच में पता चला है कि वारदात के बाद आरोपी पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही शहर छोड़ चुके थे। वे रात में एसयूवी से सीतापुर के रास्ते बहराइच के रुपईडीहा पहुंचे। सीमा के पास एसयूवी खड़ी कर 10 अक्तूबर की सुबह 6:20 बजे नेपाल में प्रवेश कर गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों का भागना उनकी भूमिका को संदिग्ध बनाता है। श्रद्धा, रश्मि और दानिश की गिरफ्तारी पर पहले ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विधानसभा पास लगी ऑडी और शिवा के मोबाइल की तलाश
पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना के बाद श्रद्धा के अपार्टमेंट में विधानसभा पास लगी एक ऑडी कार भी पहुंची थी। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, ऑडी सवार लोगों का श्रद्धा से क्या संबंध है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिवा रोज डायरी लिखते थे। पुलिस उनकी डायरी की तलाश कर रही है। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भी जांच के लिहाज से अहम है।
सभी वीडियो की सत्यता जांच रही पुलिस
पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के बाद श्रद्धा के कई वीडियो सामने आए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि ये वीडियो कहां से और किन लोगों की मदद से जारी किए गए। इसके अलावा शिवा के भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस सभी वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है। आरोपियों के बयान विरोधाभासी मिले तो जरूरत पड़ने पर घटना का रीक्रिएशन कराया जाएगा।
यह है मामला
हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर नौ अक्तूबर की रात अलीगंज के कपूरथला निवासी चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश, आदिल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में बेटे की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।