फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man committed suicide

Lucknow News: युवक ने की खुदकुशी, लिवइन पार्टनर के पति पर धमकाने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man committed suicide
युवक ने की खुदकुशी, लिवइन पार्टनर के पति पर धमकाने का आरोप
लखनऊ। ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके में शुक्रवार दोपहर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सुफियान (23) ने खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई अकबर अली ने ठाकुरगंज पुलिस से भाई की लिवइन पार्टनर के पति से पूछताछ करने की मौखिक मांग की है। मूलरूप से सीतापुर के रेउसा के रहने वाले अकबर ने बताया कि भाई दिल्ली में अयोध्या निवासी महिला के साथ लिवइन में रहता था। 15 दिन पहले ही दोनों गऊघाट में किराये के मकान में रहने आए थे। बुधवार को भाई की लिवइन पार्टनर अयोध्या चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके पति ने सुफियान को कॉल कर हत्या की धमका दी थी। इससे वह डरा हुआ था। शुक्रवार दोपहर वह घर से नहीं निकला। पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो भाई पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके से पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला। अकबर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि कोई लिखित में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed