{"_id":"494e44f183ec98c040e1a01580cad506","slug":"vehicle-registration-rates-hike-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में महंगा होगा कार और बाइक चलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में महंगा होगा कार और बाइक चलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महंगी एसी कारों एवं बाइकों का रजिस्ट्रेशन महंगा हो गया है। 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारों और 40 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाली बाइकों पर बुधवार से 10 फीसदी रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूला जाना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव परिवहन कुमार अरविंद देव सिंह ने 28 सितंबर को ही बढ़े शुल्क का आदेश जारी कर दिया था। लिहाजा दरें 28 सितंबर से ही प्रभावी हो गई हैं। जिन्होंने 28 सितंबर को ही तय प्राइस रेंज में आने वाली कार या बाइक खरीदी है, उन्हें भी 10 फीसदी रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य कैबिनेट ने हाल ही में रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने को हरी झंडी दी थी। अब तक 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 8 फीसदी तो 40 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाली बाइकों का 7 फीसदी था।
विज्ञापन
यानी 15 लाख रुपये की कार खरीदने पर 1.50 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाना होगा। जबकि अब तक इतनी कीमत की कार पर 1.20 लाख रुपये ही रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाना पड़ता था।
रजिस्ट्रेशन शुल्क के नए रेट
10 लाख से अधिक की कार पहले 8% था अब 10% है।
10 लाख कीमत तक की कार 8% था अब 8% है।
40 हजार से अधिक की बाइक 7% था अब 10% है।
40 हजार तक की बाइक 7% था अब 7% है।