फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetables rates in lucknow

जल्द सस्ता होगा टमाटर लेकिन इन सब्जियों के बढ़ेंगे दाम

Thu, 17 Aug 2017 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
vegetables rates in lucknow
फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
हरी सब्जियां फिर किचन का बजट गड़बड़ाने लगी हैं। बुधवार को हरी सब्जियों की कीमतों में 10 रुपये प्रति किग्रा तक उछाल आया। सब्जी कारोबारी दाम बढ़ने के पीछे आसपास के जिलों से आवक कम होने का तर्क दे रहे हैं। 
विज्ञापन


गोमतीनगर के दुकानदार लालमन यादव बताते हैं कि  तोरई थोक मंडी में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी से आ रही थी, लेकिन अब बरेली से आ रही है। 

इससे कीमत में 10 रुपये प्रति किग्रा. की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार भिंडी, लौकी, कद्दू के भी दाम बढ़े हैं। जो भिंडी 30 रुपये किलो थी, वह 40 रुपये हो चुकी है। 
विज्ञापन


लालमन का अनुमान है कि तोरई व भिंडी के दाम और बढ़ सकते हैं। डालीगंज सब्जी मंडी के दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि लौकी और कद्दू का रेट 20 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें सब्ज‌ियों के भाव

vegetables rates in lucknow
tomato
दुबग्गा थोक मंडी के कारोबारी नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि आलू, प्याज और टमाटर के रेट स्थिर हैं। खुदरा बाजार में बुधवार को अव्वल आलू 20 रुपये का डेढ़ किलो बिका, वहीं जो टमाटर 80 से 100 रुपये के बीच बिक रहा था, वह 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा प्याज का रेट 35 से 40 रुपये प्रति किलो रहा। नजमुद्दीन का अनुमान है कि जल्द ही टमाटर और सस्ता होगा।  

सब्जियों की खुदरा कीमतें (रुपये प्रति किग्रा.)
सब्जी    14 अगस्त    16 अगस्त
तोरई    40            50
भिंडी    30            40
लौकी    20            30
कद्दू    20            30
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed