फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetables rate hike in lucknow

सस्ती हुयी अरहर की दाल व आलू हुआ कितना महंगा, जानें

Mon, 23 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
vegetables rate hike in lucknow
डेमो

जनता को फिलहाल महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही। कभी दाल महंगी तो कभी सब्जियां। पहले अरहर दाल की बढ़ती कीमतों के चलते थाली से दाल गायब होने लगी थी और अब आलू की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। 

विज्ञापन


तीन दिन के भीतर जहां आलू 7 रुपये किलो महंगा हुआ वहीं अरहर दाल 3 रुपये किलो सस्ती हुई है। आलू के दाम और बढ़ने के आसार हैं। रविवार को थोक मंडी में आलू 12 से 13 रुपये किलो बिका। 
विज्ञापन


यहीं आलू जब खुदरा बाजार पहुंचा तो उसकी कीमत 18 से 20 रुपये पहुंच गई। थोक कारोबारी नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि इस साल खर्रा रोग से आलू का उत्पादन प्रभावित होने के कारण मंडियों में आवक घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 रुपये किलो तक बिक सकता है आलू

vegetables rate hike in lucknow
बढ़ रही है आलू की कीमत - फोटो : demo pic

आवक कम होने के कारण किसानों ने थोक रेट बढ़ाए तो उसका असर सीधे जनता की जेब पर पड़ा है। आढ़ती दावा कर रहे कि इस साल आलू 30 रुपये किलो तक बिक सकता है। 

उधर, दाल के थोक कारोबारी भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अरहर दाल की कीमत में एक रुपये किलो यानी 100 रुपये कुंतल की कमी आई थी जो रविवार को बरकरार रही। उन्होंने बताया कि तीन दिन से लगातार एक-एक रुपये किलो अरहर दाल सस्ती हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed