फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetables price increase in lucknow

बारिश का पानी भरने से बढ़ें सब्जियों के भाव, जानें कीमत

Thu, 04 Aug 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
vegetables price increase in lucknow
फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

राजधानी की खुदरा मंडी में बुधवार को छह सब्जियां 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गईं। वहीं आलू की जमाखोरी पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसी हफ्ते आलू 35 रुपये प्रति किलो बिकने लगेगा। 

विज्ञापन


यह संकट बारिश से सब्जियों के खेतों में खराब होने से पैदा हुआ है। थोक सब्जी मंडी दुबग्गा एवं सीतापुर रोड के आढ़तियों ने बताया कि बारिश का पानी खेतों में भरने से तोरई, परवल, बैंगन, लौकी, कद्दू, भिंडी की आवक कम हो गई है, इससे बुधवार को इनकी कीमतें बढ़ीं।
विज्ञापन


फैजाबाद रोड खुदरा सब्जी मंडी के दुकानदार अशरफ ने बताया कि अब तक जो तोरई 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, बुधवार को 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ  ने बताया कि बुधवार को आलू भी 25 से 30 रुपये किलो बिका, लेकिन थोक मंडी की मांग पूरी नहीं हुई तो आलू भी महंगा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed