{"_id":"72c604855084b0e081d2aa0c54bc1436","slug":"vc-mishra-new-advocate-general-of-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार की पैरवी करेंगे वकीलों के 'गुरु'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार की पैरवी करेंगे वकीलों के 'गुरु'
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 06 Nov 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के धाकड़ वकील वीसी मिश्रा को सरकार का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन
यह पद पूर्व महाधिवक्ता एसपी गुप्ता के इस्तीफे के बाद से खाली था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था और इसमें सरकार को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ी थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने महाधिवक्ता के पद के खाली होने को संवैधानिक संकट तक कह दिया था।
वीसी मिश्रा वकीलों के 'गुरु' के तौर पर जाने जाते हैं। कहा जाता है कि मिश्रा न सिर्फ अपने पेश में माहिर हैं, वकीलों के अधिकारों की लड़ाई में भी हमेशा नेतृत्व करने को तैयार रहते हैं।
मिश्रा इलाहाबाद के ही रहने वाले हैं।