फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi tweets on night curfew in Uttar Pradesh.

भाजपा सांसद वरुण गांधी का तंज: रात में कर्फ्यू दिन में रैली, कोरोना रोकने का यह तरीका समझ से परे

Mon, 27 Dec 2021 12:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Dec 2021 12:44 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिन में लाखों लोगों की रैलियां करना और रात को कर्फ्यू कोरोना संक्रमण को रोकने का ये तरीका समझ से परे है।

विज्ञापन
varun gandhi tweets on night curfew in Uttar Pradesh.
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों व महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उन्होंने रात में कर्फ्यू लगाने और भाजपा नेताओं द्वारा दिन में लाखों लोगों की भीड़ बुलाकर रैलियां करने पर सवाल उठाए हैं। कहा कि यह समझ से परे है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना – यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है। उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।
विज्ञापन

 


देश-प्रदेश में हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए एहितयात के तौर पर यूपी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि, यूपी चुनाव के कारण राजनेता दिन में हर रोज हजारों लाखों लोगों को बुलाकर रैलियां कर रहे हैं। इस भीड़ में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोई नजर नहीं आता। वहीं, जनता तो जनता नेता भी मास्क में नजर नहीं आ रहे हैं।


वरुण गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना के दूसरे चरण में महाराष्ट्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा था कि नाइट कर्फ्यू का संक्रमण रोकने के संदर्भ में बहुत कम असर होता है। उसे दिन में संक्रमण फैलने से रोकने के पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए। केंद्र सरकार को उसी के निर्देश की याद दिलाते हुए वरुण गांधी ने कहा कि अब केंद्र सरकार को भी संक्रमण रोकने के संदर्भ में ठोस नीति अपनानी चाहिए। 
रात्रि के समय सोशल गैदरिंग बहुत कम होती है जिससे रात में संक्रमण की संभावना भी बहुत कम होती है, जबकि दिन के समय व्यावसायिक और व्यक्तिगत गतिविधियां सबसे ज्यादा की जाती हैं, इसलिए सरकार को एक संपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए अच्छी रणनीति के साथ कोरोनावायरस फैलाव को रोकने के लिए प्रभावी उपाय लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed