फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi says there are in bjp because of atal bihari ji.

वरुण ने बताया वो क्यों नहीं कहलाना चाहते 'गांधी'!

Fri, 26 Dec 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर। Updated Fri, 26 Dec 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi says there are in bjp because of atal bihari ji.

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति व पंथ निरपेक्षता साथ-साथ चल सकती है। कट्टर राष्ट्रभक्त पंथ निरपेक्ष भी हो सकता है। ये बातें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से सीखीं। वे पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। सांसद वरुण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर गुरुवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुद को भाजपा में लाने का श्रेय अटल बिहारी को दिया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री से उन्हें काफी सीख मिली है। भाजपा में शामिल होने के दौरान उन्होंने अटल से कहा था कि वे कर्ण एवं अभिमन्यु बनना चाह रहे हैं। नाम के पिछले हिस्से से उन्हें न जाना जाय। उनका इशारा नाम के पीछे ‘गांधी’ शब्द से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तारीफ विपक्षी भी करते हैं।उन्होंने हमेशा बुराई को नजरअंदाज किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी के लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबांधित करते हुए जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के दीर्घायु की कामना की।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

varun gandhi says there are in bjp because of atal bihari ji.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। कहा कि जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। पं. मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न कांग्रेस को देना चाहिए था।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व महामना मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि केंद्र सरकार के अल्प कार्यकाल में देश का विकास शुरू हो गया है। लोगों का विश्वास बढ़ा है।

कार्यक्रम के बाद सांसद वरुण गांधी ने सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। क्षेत्र में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्होंने जीत के लिए लोगों का आभार जताया।

कहा कि वे विकास कार्य के जरिए लोगों से सीधे जुड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने रंडौली, महादेवपुर, बरौंसा, दियरा, मोतिगरपुर, कटसारी समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर सीताशरण त्रिपाठी, डॉ. आरए वर्मा, कपिलदेव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed